उत्तराखंड: हरिद्वार के SSP ने महिला दरोगा और कांस्टेबल को किया सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

नैनीताल हाइकोर्ट के आरजी आदेश प्रपत्र मिलने के बावजूद काउंटर दाखिल न करने पर एसएसपी अजय सिंह ने गंगनहर कोतवाली की महिला दारोगा प्रीति तोमर और कांस्टेबल संतोष कुमार को सस्पेंड कर दिया।

साथ ही एसएसपी ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। एसएसपी ने तीन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने के साथ ही बाकी पुलिस कर्मियों को खासतौर पर कोर्ट से जुड़े मामलों में समय की पाबंदी की हिदायत दी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हाइकोर्ट नैनीताल से समय-समय पर विभिन्न मामलों में प्रति शपथ पत्र (काउंटर एफिडेविट) दाखिल किए जाने के लिए समयबद्ध आरजी आदेश दिए जाते हैं।

इनके समय पर निस्तारण के निर्देश क्राइम मीटिंग सहित अन्य बैठकों में लगातार दिए जाते हैं। इसके बावजूद गंगनहर कोतवाली पुलिस ने लापरवाही बरती। साल 2021 में दर्ज हुए पोक्सो अधिनियम के एक मामले में उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल से आरजी/प्रपत्र प्राप्त होने के बावजूद तारीख पर प्रति शपथपत्र न्यायालय में दाखिल नहीं किया गया। महिला उपनिरीक्षक प्रीति तोमर और कॉन्स्टेबल संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। उस समय कोतवाली प्रभारी रहे निरीक्षक ऐश्वर्य पाल का वेतन रोक दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.