कोरोना संकट: उत्तराखंड में अब इस तरह जमातियों को ढ़ूंढा जा रहा

पूरे देश की तरह उत्तराखंड में जमातियों की वजह से कोरोना के केस में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। ये तादाद लगातार बढ़ रही क्योंकि कुछ जमाती अलग-अलग जगहों पर छिपे हैं और वो अपनी जानकारी प्रशासन को नहीं दे रहे हैं।

प्रशासन ने अब उन्हें ढ़ूंढ निकालने का नया तरीका इजात किया है। देहरादून में कोरोना संक्रमण को देखते हुए बफर जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में मरीजों को गूगल मैपिंग के सहारे ढूंढा जा रहा है। इसमें वो लोग भी शामिल हैं जो निजामुद्दीन मरकज के प्रोग्राम में शामिल होकर लौटे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने गूगल मैप के जरिये खाका खींचा है। इससे शहर की 100 से ज्यादा कॉलोनियों और बस्तियों के हजारों लोग इस दायरे में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग एक तरफ तो लिस्ट तैयार कर ही रहा है, साथ ही इन इलाकों में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

उन इलाकों में पुलिस और प्रशासन का पहरा है जहां जमाती और उनके संपर्क में आए दूसरे लोग ज्यादा संख्या में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भगत सिंह कॉलोनी, कारगी ग्रांट की मुस्लिम बस्ती, लक्खीबाग की मुस्लिम बस्ती और डोईवाला में केशवपुरी और झबरावला बस्ती को स्वास्थ्य विभाग ने हॉटस्पॉट घोषित किया हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग ने इन हॉटस्पॉट घोषित किए गए इलाकों के लोगों को या ता घरों में क्वारंटीन किया है या फिर उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। कुछ लोगों को अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है। इन इलाकों के तमाम लोगों की स्क्रीनिंग कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। हॉटस्पॉट घोषित किए गए इलाकों के सात किलोमीटर के दायरे वाले बफर जोन में स्वास्थ्य विभाग का जोर स्क्रीनिंग पर है। सात किलोमीटर के दायरे को जल्द कैसे चिन्हित किया जाए, इसके लिए काफी मंथन के बाद गूगल मैप का सहारा लिया गया।

बफर जोन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों से खासी, जुकाम, तेज बुखार होने या उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री होने के बारे में पूछ रही है। उसी हिसाब से उन्हें अस्पताल भेजा जाल रहा है। या फिर कुछ को घरों में ही क्वारंटीन किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.