उत्तराखंड: भारी बर्फबारी के बाद कई सैलानी फंसे, धनोल्टी में फंसे सैलानियों ने लगाई मदद की गुहार

उत्तराखंड के टिहरी जिले के धनोल्टी में भारी बर्फबारी के बाद स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

धनोल्टी में बर्फबारी की वजह से की सैलानी फंस गए हैं। सैलानियों ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बहादराबाद और दिल्ली के सैलानियों ने कहा कि धनोल्टी में भारी बर्फबारी की वजह से वो फंस गए हैं। ये सैलानी यहां पर मंगलवार से यहां फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। सैलानियों ने बताया कि उनकी गाड़ी पलटी से चार किलोमीटर दूर फंस गई है। गाड़ी को निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन की जरूरत है, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

वहीं, पिथौरागढ़ में बर्फबारी की वजह से सड़क बंद होने से मंगलवार को मुनस्यारी की एक महिला रास्ते में ही फंस गई। जब महिला को कोई सहायता नहीं मिली तो उसे अपने दो बेटों के साथ एक गुफा में रात बितानी पड़ी। इलाके में पारा -6 डिग्री है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी रात गुफा में कैसे कटी होगी। समकोट की रहने वाली कमला देवी अपने दो बच्चों के साथ मुनस्यारी के लिए आ रही थी। तीनों ही पैदल बेटुलीधार पहुंचे। बर्फबारी के बीच शाम 6 बजे बच्चों की हालत खराब होने पर कमला देवी ने बेटुलीधार की एक गुफा में रहना उचित समझा।

सुबह 6 बजे कमला देवी ने मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी आवाज सुनने के बाद इको पार्क में रहने वाले बृजेश सिंह धर्मशक्तू उन्हें कैंप में अपने साथ ले गए और उन्हें खाना खिलाया और फर्स्ट एड दिया। सड़क बंद होने की वजह से 4 किमीटर पैदल चलकर उनके रिश्तेदार मोहन के घर पहुंचाया। कमला देवी ने कहा कि अगर बृजेश सिंह ने उन्हें सहायता नहीं दी होती तो तीनों मां-बेटे जीवित नहीं बच पाते।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.