उत्तराखंड से सटी नेपाल और चीन की सीमा पर अलर्ट, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा!

चीन और नेपाल से तनाव के बीच भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा पुख्ता करने में  लगा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है।

चीन और नेपाल बॉर्डर पर और जवानों की तैनाती की गई है। बॉर्डर पर सेना और ITBP हाई अलर्ट पर है। वहीं इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में उड़ान भरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स के विमान ने महीने में दूसरी बार क्षेत्र में उड़ान भरी है। आपको बता दें कि नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार के अपने देश का नया नक्शा पारित किया है। जिसके बाद से ही भारत और नेपाल के रिश्तों में खटास आ गई है। वहीं चीन के साथ भी सीमा को लेकर भारत का विवाद चल रहा है। गलवान घाटी और पैंगॉन्ग त्सो लेक के बाद चीन लिपुपास में भी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां चीनी सैनिक विवादित बैनर और झंडे लहराकर भारतीय सैनिकों को सीमा पर बने भारत के टिन शेडों को हटाने की चेतावनी दे रहे हैं।

नेपाल की सरकार ने संसद में पास नए नक्शे में भारत के कालापानी, लिंपियाधूरा और लिपुपास को अपना बताया है। जबकि ये भारत का अभिन्न अंग है। नेपाल के नए नक्शे को लेकर ही पूरा विवाद है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लिपुपास और नेपाल सीमा पर दिन-रात गश्त कर रही हैं। आपको बता दें कि चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले की सीमा चीन से सटी हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.