उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हरिद्वार के डीएम को जारी किया अवमानना नोटिस जारी

नैनीताल हाईकोर्ट ने हरिद्वार जिले में गैर कानूनी तरीके से किए जा रहे पशुओं के वध और मांस की बिक्री के मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की।

यचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को हाईकोर्ट हरिद्वार के डीएम को नोटिस जारी करते हुए तीन हफ्ते में जवाब देने के लिए कहा। जस्टिस शरत कुमार शर्मा की पीठ ने हरिद्वार निवासी प्रमोद कुमार की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद नोटिस जारी किया।

याचिका में राज्य के शहरी विकास विभाग के सचिव शैलेश बगौली, हरिद्वार के जिला अधिकारी सी रविशंकर, रुड़की के उप जिला अधिकारी नमामि बसंल, मंगलौर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी शाहिद अली और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को पक्षकार बनाते हुए कहा गया है कि हाईकोर्ट ने 20 सितंबर 2018 को आदेश जारी कर प्रदेश में पशुओं के गैर कानूनी वध पर रोक लगा दी थी।

यही नहीं खुले स्थानों में पशुओं के वध और अवशेष फेंकने पर भी रोक जारी कर दी थी। याचिकाकर्ता की ओर से यह भी कहा गया अदालत के आदेश के बावजूद पशुओं का अवैध ढंग से वध किया जा रहा है। खुले स्थानों में पशुओं के अवशेषों को फेंक दिया जा रहा है। इससे न केवल लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि लोगों की भावनायें भी आहत हो रही हैं।

शासन की ओर से भी जिला प्रशासन को इस मामले में हिदायत दी गई, लेकिन इसके बावजूद हरिद्वार जनपद में अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लग रही है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता कार्तिकेय हरिगुप्ता ने बताया कि अदालत ने इस मामले में जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.