उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बूचड़खानों पर की बड़ी टिप्पणी

उत्तराखंड में बूचड़खाने के मुद्दे पर सुनवाई के दौरान नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है।

राज्य में मानकों के हिसाब से बूचड़खाने नहीं बनाए जाने पर कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं कर सकती तो वो प्रदेश को शाकाहारी घोषित कर दे। सरकार द्वरा पेश किए गए शपथपत्र पर सख्त नाराजगी जताई है। कोर्ट ने सचिव शहरी विकास, नगरपालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी, नगर आयुक्त हल्द्वानी, जिलाधिकारी नैनीताल, ईओ रामनगर और  ईओ मंगलौर पालिका के खिलाफ आपराधिक अवमानना के आरोप तय करते हुए सभी को तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। 27 नवंबर को भी इस मामले में सुनवाई होगी।

राज्य के मीट कारोबारियों ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। इससे पहले हाईकोर्ट ने सभी जिला अधिकारियों को राज्य में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानो और उनमें बिक रहे मीट की जांच के आदेश दिए थे। इसके साथ ही मामले की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। अभी तक ये रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश नहीं की गई है। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा था।

हाईकोर्ट ने 2011 में राज्य में चल रहे अवैध बूचड़खानों को बंद करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही कोर्ट ने मानकों के हिसाब से बूचड़खानों के निर्माण कराने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट से अभी तक सरकार को कोई राहत नहीं मिली है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.