उत्तराखंड में कोरोना का गा्रफ तेजी से बढ़ रहा है। खासकर देहरादून और हरिद्वार में रोजना कोरोना का आंकड़ा 100 से 200 तक छू रहा है।
इसी को देखते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर को लेकर सैनिटाइजेशन के लिए देहरादून और हरिद्वार के जिला और परिवार न्यायालयों को दो सप्ताह के लिए अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश दिए हैं।
इस अवधि में इन जिलों की अदालती कार्यवाही मई 2020 में जारी अधिसूचना के मुताबिक वर्चुअल माध्यम से चलेगी।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उक्त अवधि में इन अदालतों में एक तिहाई कर्मचारी मौजूद रहेंगे। ये कर्मचारी 55 वर्ष से कम आयु के होंगे।
रजिस्ट्रार जनरल ने दोनों जिलों के जिला न्यायाधीशों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने जिलों के स्वास्थ्य विभाग से जिला न्यायालयों के 45 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को शीघ्र कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कहें। इस अधिसूचना में केंद्र और राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.