उत्तराखंड में विकराल होती जा रही है जंगल की आग, सरकार उठा रही है कई महत्वपूर्ण कदम

उत्तराखंड में जंगलों की आग अब बेकाबू होती जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए तीरथ सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। 

धूं—धूं कर जल रहे जंगलों की आग को बुझाने के लिए अब हेलीकॉप्टरों से पानी का छिड़काव किया जा रहा है लेकिन विकराल रूप ले चुकी आग को काबू में किया जाना मुश्किल होता जा रहा है। आवासीय क्षेत्रों तक पहुंच चुकी इस आग से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच अब सभी की नजरें आसमान से होने वाली बारिश पर लगी हुई है जो इस आपदा से निजात दिला सकती है।


जंगल की इस आग से गढ़वाल मंडल अत्यधिक प्रभावित दिख रहा है। सुबह के जंगलों में अब तक 12 सौ से अधिक स्थानों पर आग लग चुकी है जिससे 14 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र में 37.95 करोड़ रुपए की वन संपदा का नुकसान हो चुका है। जंगलों में लगी इस आग को बुझाने में जंगलात विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। वन कर्मियों की छुटिृयां रद्द की जा चुकी हैं। 12 सौ से अधिक कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं लेकिन हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।


राज्य सरकार की मांग पर केंद्र सरकार द्वारा बीते कल दो एमआई—17 हेलीकॉप्टर उपलब्ध करा दिए गए हैं जो आज सुबह से ही आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं। इनमें से एक हेलीकॉप्टर द्वारा गढ़वाल मंडल के टिहरी और श्रीनगर क्षेत्र में काम किया जा रहा है। दूसरा हेलीकॉप्टर कुमाऊं मंडल में कार्य कर रहा है। इन हेलीकॉप्टर से हेलीकॉप्टरों के द्वारा टिहरी व भीमताल झील से पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य में एक बार फिर वर्ष 2016 जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जब वनाग्नि बुझाने के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी थी तथा हाईकोर्ट द्वारा इसके दिशा निर्देश जारी किए गए थे।

उत्तराखंड में करीब 16 से 17 फीसदी जंगल चीड़ के हैं। इन्हें जंगलों की आग के लिए मुख्यतः जिम्मेदार माना जाता है। वहीं, पिछले साल कम बारिश होना भी जंगलों में आग लगने का एक कारण है। उन्होंने बताया कि बारिश न होने या कम होने से जमीन में आद्रता कम हो जाती है। जिससे पेड़ पौधे जल्दी ही आग पकड़ लेते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

2 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

2 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

3 weeks ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.