उत्तराखंड: लॉकडाउन के दौरान जरूरी काम से जाना है बाहर, ऐसे बनवाएं ई-पास

देश में लागू लॉकडाउन के बीच भी कुछ लोगों को काम पर जाने की इजाजत है। लेकिन इसके लिए उन्हें प्रशासन से जरूरी पास बनवाना पड़ता है। कई लोगों को ये नहीं पता कि ये पास कैसे बनेगा।

सरकार ने इसका समाधान करते हुए ई-पास बनवाने की व्यवस्था कर दी है। आपको बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा आपात, आकस्मिक, स्वास्थ्य एवं आवश्यक सामग्री के आपूर्तिकर्ताओं के लिए वाहन ई-पास निर्गत किए जा रहे हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत आपात स्थिति में भी ई-पास के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस लिंक पर जाकर जाकर आप ई-पास बनवा सकते हैं।

https://policecitizenportal.uk.gov.in/e_pass/Home/Index

आपको बता दें कि शुक्रवार को लॉकडाउन का 10वां दिन रहा। केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। ये लॉकडाउन 14 अप्रैल तक लागू रहेगा। इसके बाद सरकार फैसला लेगी कि आगे क्या करना है। वहीं उत्तराखंड में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन और मामले सामने आने के बाद प्रदेश में अब कुल 10 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि इनमें से दो मरीज सही हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

8 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

8 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

22 hours ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.