उत्तराखंड में ‘ट्रिपल तलाक’ कानून को पति ने दिखाया ठेंगा, पत्नी को किया आग के हवाले, कहा- जो करना है कर लो

तीन तलाक कानून बनने के बाद भी क्रूरता के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तराखंड के देहरादून से दिल दहला देने वाला सामला सामने आया है।

देहरादून के क्लेमेंट टाउन इलाके में एक नवविवाहिता को ससुरालवालों ने तेल छिड़कर आग के हवाले कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, उसके पति ने कहा कि उसने उसे तीन तलाक दे कुचा है। साथ ही उसने ये भी धमकी दी तुमसे और तुम्हारी सरकार से जो हो सके कर लेना, उसे किसी का डर नहीं है।

पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक, दहेज के लिए ससुरालवाले उसे मारना चाहते हैं। पीड़िता का निकाह इसी साल 24 फरवरी को मोरोवाला के रहने वाले अमजद अली के साथ हुआ था।

पीड़िता ने बताया का कि शादी के एक महीने बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पीड़िता के मुताबिक, 19 मई को मारपीट करने के बाद उसे ससुरालवालों ने घर से बाहर निकाल दिया। 5 अगस्त को समझौता होने के बाद वो एक बार फिर ससुराल लौटी थी। पीड़िता ने बताया कि 22 अगस्त को उसके साथ ससुरालवालों ने मारपीट की। इसके बाद ससुरालवालों ने तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.