उत्तराखंड: पति ने व्हाट्सएप पर बुक किया कॉलगर्ल, निकली पत्नी, उड़े होश!

उत्तराखंड के काशीपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। पूरे पहाड़ में इस बात की चर्चा हो रही है।

जब एक युवक को इस बात की खबर लगी कि उसकी पत्नी कॉलगर्ल है तो उसने मामले का खुलासा करने के लिए व्हाट्सएप के जरिए कॉलगर्ल बुक किया। वो कॉलगर्ल उसकी पत्नी निकली। युवक की पत्नी जो कॉलगर्ल निकली वो काशीपुर की रहने वाली है। युवती की शादी कुछ साल पहले दिनेशपुर के रहने वाले युवक से हुई थी। विवाह के बाद युवती ज्यादातर अपने मायके काशीपुर में ही रह रही थी।

युवक को अपनी पत्नी के कॉलगर्ल होने की खबर तब लगी जब उसकी पत्नी की सहेली ने युवक को बताया कि उसकी पत्नी कॉलगर्ल है। युवती की सहेली ने युवक को बताया कि श्यामपुरम में रहने वाली एक महिला सेक्स रैकेट चलाती है। युवती की सहेली ने युवक को महिला दलाल का फोन नंबर दिया। इसके बाद युवक ने महिला दलाल को फोन कर कॉलगर्ल की मांग की।

महिला दलाल ने युवक को व्हाट्सएप पर कई युवतियों के फोटो भेजे। उनमें से युवक की पत्नी का भी एक फोटो था। युवक ने महिला दलाल से अपनी ही पत्नी को बुक करने को कहा। सौदे के अनुसार, कॉलगर्ल बताए गए पते पर पहुंच गई। वहां जब महिला पहुंची तो उसके पति के होश उड़ गए। जब दोनों का आमना-सामना हुआ तो हंगामा खड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

अब ये मामला थाने में पहुंच गया है। महिला ने पति पर उसकी सहेली के साथ अवैध संबंध रखने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाने में मामले दर्ज कराया है। वहीं, उसके पति ने एएसपी से मिलकर पत्नी की शिकायत की है। पति ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.