हरिद्वार में देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटना, पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से किया रेप

हरिद्वार में देवभूमि को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में सुनकर हर कोई दंग है।

हरिद्वार के श्रवणनाथ नगर इलाके की एक धर्मशाला में पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से रेप किया। यही नहीं पति ने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वीडियो को डालने की धमकी दी। इस घिनौनी वारदात का खुलासा तब हुआ जब पत्नी ने इस संबंध में हरिद्वार कोतवाली में पति और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया।

ये घटना 19 जनवरी की है। ये महिला कोतवाली क्षेत्र में रहती है। महिला का पति से तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके पति का दोस्त जोकि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के लोधा का रहने वाला है, उसने संपर्क साधा था। उसने ये विश्वास दिलाया कि उसका पति तलाक का केस वापस ले लेगा। उसने ये भी कहा कि वो दोनों के बीच सुलह करा देगा। महिला ने बताया कि पति और उसके दोस्त के बुलाने पर वो धर्मशाला में सुलह के बारे में बात करने के लिए चली गई। महिला का कहना है कि धर्मशाला में उसके पति और दोस्त तस्वीरें खींचने लगे।

महिला ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान दोनों ने अश्लील वीडियो बनाई। महिला का कहना है कि रेप के बाद पति ने कहा कि अगर उसने उसका मकान नहीं छोड़ा और तलाक नहीं लेगी तो वो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी हीरो कंपनी में काम करता है। केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.