फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के काशीपुर के खालिक कॉलोनी ढेला बस्ती के पास युवकी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।
युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। उसका शव गेहूं के खेत में मिला है। स्थानीय लोगों ने गेहूं के खेत में युवक का शव देखने के बाद पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर को इसकी सूचना दी। इसके बाद पूर्व पार्षद ने युवकी की हत्या के बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
युवक की पहचान राशिम सलमानी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर युवक के पिता अनीस भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि राशिम शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बाइक लेकर घर से निकला था। उन्होंने बताया कि अपने बेटे को कई बार फोन मिलाया, लेकिन उसका फोन नहीं मिला। युवक की बाइक घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर एक मजार के पास खड़ी मिली है। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को घटनास्थल से इंजेक्शन के रैपर मिले हैं। पिता के मुताबिक, उनके बेटे के पास मोबाइल था। लेकिन मृतक के पास से मोबाइल बरामद नहीं किया गया है। युवक की हत्या किसने की। इसके पीछे किसका हाथ है, फिलहाल इस बारे में खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.