उत्तराखंड: अगर आप अपने नाबालिग बच्चों को चलाने के लिए देते हैं वाहन तो ये आपको पड़ सकता है महंगा!

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अभिभावक को नाबालिग को वाहन सौंपना महंगा पड़ गया।

पुलिस ने नाबालिग के अभिभावक पर 25000 रुपये का जुर्माना लगाया है।पिथौरागढ़ पुलिस के अनुसार जनपद में नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने की अपील की जा रही है और विरोध में सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी जा रही है।

इस अभियान के तहत जाजरदेवल पुलिस की ओर से गुरुवार को थाना प्रभारी प्रताप सिंह नेगी की अगुवाई में वड्डा क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। जांच टीम ने एक नाबालिग को वाहन चलाते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने इसे गंभीर मानते हुए अभिभावकों को मौके पर बुलाकर 25000 रुपये का चालान कर दिया।

साथ ही वाहन संख्या यूके 05 डी 1150 को जब्त कर चालान को न्यायालय के लिये प्रेषित कर दिया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन के आरोप में छह अन्य वाहनों को भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.