कोरोना काल में जहां आम लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है, वहीं कोरोना की वजह से विभिन्न गतिविधियां बंद होने से लोक कलाकारों के सामने भी आर्थिक संकट गहरा गया है।
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के लोक कलाकारों ने सरकार से मांग की है कि कलाकारों की स्थिति पर ध्यान देते हुए उन्हें मदद दी जाय वरना वो आंदोलन को मजबूर होंगे। अल्मोड़ा की पहचान देश दुनिया में कला संस्कृति के तौर पर होती है। यहां लोक कलाओं के विभिन्न विद्याओं से जुड़े हजारो लोक कलाकार रहते हैं। कोरोना काल मे विभिन्न प्रकार के मेले, सांस्कृतिक गतिविधियां बंद होने से लोक कलाकारों के सामने आर्थिक दिक्कतें बढ़ गई हैं।
अल्मोड़ा में दर्जनों की संख्या में लोक कलाकारों ने इकठ्ठा होकर हुड़के की थाप लोक गीत गाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने की कोशिश की। उनका कहना है कि उन्हें पिछले चार महीने से कोई काम नही मिला है। यही नहीं उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा उनके पूर्व के काम का एक साल के मानदेय का अभी तक भुगतान भी नहीं किया गया।
कलाकारों का कहना है कि इस बारे में कई बार संस्कृति मंत्री को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनकी अभी तक कोई सुध नहीं ली गई। कुमाऊं लोक कलाकार संघ के महासचिव गोपाल चम्याल का कहना है कि आज कलाकारों के सामने भुखमरी की नौबत आ चुकी है। अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो वो सांकेतिक धरने और फिर भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.