उत्तराखंड: भारत-नेपाल के बीच 72 घंटे के लिए अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर बंद, जानें क्या है वजह

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा मंगलवार शाम से 72 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। अब दोनों देशों के बीच सीमा 13 मई शाम सात बजे के बाद खुलेगी।

पड़ोसी देश नेपाल में चुनावों को देखते हुए नेपाल प्रशासन के अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है। इसके बाद पिथौरागढ़ और चंपावत के जिलाधिकारियों की ओर अंतरराष्ट्रीय सीमा को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

नेपाल में आगामी 13 मई को आम चुनाव होने हैं। नेपाल के खलंगा दार्चूला और कंचनपुर के प्रमुख जिला अधिकारियों की ओर से शांतिपूर्ण चुनाव के दृष्टिगत पिथौरागढ़ और चंपावत के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा को सील करने की मांग की गयी।

इसके बाद दोनों जिलाधिकारियों की ओर से आज मंगलवार शाम से अंतरराष्ट्रीय सीमा को बंद करने के निर्देश दे दिए गए। इस दौरान सीमा पूरी तरह से बंद रहेगी और किसी प्रकार की आवाजाही नहीं होगी। अब 13 मई शाम सात बजे लोगों की आवाजाही के लिए सीमा खुल सकेगी।

गौरतलब है पिछले महीने भी भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच एक संयुक्त बैठक नेपाल में सम्पन्न हुई थी। तब भी नेपाल की ओर से भारत के अधिकारियों से नेपाल में चुनाव की खातिर सीमा को बंद करने का अनुरोध किया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.