उत्तराखंड से आज से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू हो गई हैं। रोडवेज बसों का संचालन पहले की तरह ही शुरू हो गया है।
सरकार की ओर से जरी आदेश के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों के साथ पहले चरण में समझौते के तहत हर राज्य के साथ 100-100 बसों के संचालन को मंजूरी दी गई है। उत्तराखंड की बसें पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर समेत जालंधर, हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और पांवटा साहिब और हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, हिसार, कैथल, अंबाला के लिए संचालित की जाएंगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए चंडीगढ़ के लिए भी दिन और रात में बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पहले करीब 3 हफ्ते पहले उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच 100-100 बसों का संचालन शुरू हुआ था।
गौरतलब है कि कोरोना लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से रोडवेज बसों का संचालन बंद करना पड़ा था। जून में राज्य सरकार ने सिर्फ प्रदेश के भीतर सीमित संख्या के साथ बसों का संचालन शुरू किया था। इसके बाद केंद्र सरकार के नए आदेशों के क्रम में सितंबर के अंतिम हफ्ते में राज्य सरकार ने अंतरराज्यीय परिवहन को मंजूरी दे दी थी। हर राज्य के साथ 100-100 बसों के संचालन की मंजूरी दी गई थी।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.