उत्तराखंड: ​अंतिम चरण में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच, 120 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

उत्तराखंड में चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले की जांच अंतिम  चरण में  रही है। अभी तक करीब 120 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

दस्तवेजों को सत्यापित करने वाले 25 अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न कोर्ट में चार्जशीट जल्द दाखिल की जा सकती है। एसआईटी ने पूरे प्रकरण में 83 मुकदमे दर्ज किए हैं। बता दें कि वर्ष 2018 से मामले की जांच करते हुए एसआईटी ने 51 मुकदमे हरिद्वार और 32 देहरादून में दर्ज किए थे। इनमे अब तक सरकारी अधिकारियों समेत कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआईटी के मुताबिक इनमें 135 शिक्षण संस्थान और उनके मालिक आरोपी हैं। कुल 83 मुकदमों में से 77 में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इनमें करीब 120 शिक्षण संस्थान और उनके मालिक शामिल हैं।

एसआईटी के अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा आदि राज्यों के 22 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ 38 हरिद्वार और 25 मुकदमे देहरादून में दर्ज हैं। इनमें 25 अधिकारी ऐसे हैं जिनके खिलाफ विवेचना अंतिम दौर में है। जल्द ही इनके खिलाफ भी देहरादून और हरिद्वार की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। विवेचना के मामले में अब केवल पांच मुकदमे ही लंबित चल रहे हैं।

घोटाले में जिन अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है उन सभी की मिलीभगत के एसआईटी को साक्ष्य मिले हैं। ये वह अधिकारी हैं जिन्होंने शिक्षण संस्थानों से आने वाले दस्तावेजों को सत्यापित किया था। जबकि, संस्थानों में ज्यादातर बच्चे कभी पढ़ने ही नहीं गए थे। बावजूद इसके इनकी रिपोर्ट के आधार पर शिक्षण संस्थानों को बच्चों के नाम पर मोटी रकम ट्रांसफर कर दी गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.