उत्तराखंड के इस अस्पताल की गजब कहानी! जिस शख्स की हुई थी 4 साल पहले मौत, उसका बना दिया फिटनेस सर्टिफिकेट

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के जयसपुर में एक ऐसा मामला आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

जयसपुर अस्पताल के डॉक्टर ने चार साल पहले मर चुके व्यक्ति का मेडिकल सर्टिफिकेट बना दिया। ये आरोप अस्पताल के डॉक्टर हितेश शर्मा पर लगा है। खबरों के मुताबिक, जब इस संबंध में डॉक्टर हितेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सारे काम नियमानुसार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मृत व्यक्ति कैसे आकर साइन कर सकता सकता है? कैसे उसका पर्चा बन सकता है? उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सामने होगा उसी का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बन सकता है। हालांकि जब उनसे ये पूछा गया कि आखिर ये हुआ कैसे तो उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था।

इस संबंध में जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी कि सुरेश कश्यप नाम के किसी व्यक्ति का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया गया था क्या? इसके जवाब में डॉक्टर हितेश शर्मा की तरफ से ना कहा गया था। हालांकि उनके पास सुरेश कश्यप का 5-01-2019 से लेकर 8-01-2019 तक का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट है, जो डॉक्टर हितेश शर्मा ने ही जारी किया है। जिस व्यक्ति का सर्टिफिकेट बनाया गया था उसकी मौत 07-11- 2016 यानी 4 साल पहले हुई थी, लेकिन डॉक्टर के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वो खुद इस मामले में सीएमओ और स्वास्थ्य सचिव से करेंगे। विधायक का आरोप है कि डॉक्टर हितेश कुमार पहले भी विवादों में रहे हैं। विधायक के मुताबिक, उन्होंने 2000 रुपये में मृत व्यक्ति का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट तैयार कर दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.