कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में देश के अलग-अलग हिस्सों और पेश के लोग सामने आ रहे हैं।
इसी कड़ी में उत्तराखंड के काशीपुर बार एसोसिएशन ने किसानों के समर्थन में बड़ा ऐलान किया है। काशीपुर बार एसोसिएशन ने किसानों की मुफ्त में कानूनी मदद के लिए 12 वकीलों के पैनल की घोषणा की है। बार एसोसिएशन किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं उनका मुकदमा मुफ्त में लड़ेगा।
काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि वो खुद एक किसान हैं। वकालत के साथ वो खेती भी करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो कानून किसानों पर थोपने की कोशिश कर रही है वो सभी कानून किसानों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले भी जमीदारी विनाश और भूमि सुधार अधिनियम लेकर आई थी। उस दौरान किसानों से उनकी जमीन छीनकर सिर्फ साढ़े 12 एकड़ जमीन एक किसान को दी गई थी। उन्होंने कहा कि उसके बाद पूंजीवाद विनाश अधिनियम और आर्थिक सुधार कानून भी लाया जाना था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.