उत्तराखंड लॉकडाउन में सड़कें सुनना हैं। सुनसान सड़कों पर जंगली जानवरों का आना-जाना शुरू हो गया है। काशीपुर के एक बाग में मादा गुलदार और उसके बच्चों के घुसाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मादा गुलदार ने बाग में बैठे एक कुत्ते को झपट्टा मारकर घायल कर दिया। इसके बाद लोगों ने कनस्तर पीटकर गुलदार को भगाया और मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। काशीपुर के जसपुर खुर्द में कुंडेश्वरी रोड पर एक बाग में नीरज और रामस्वरूप का परिवार रहकर रखवाली करता है। जहां नीरज ने बुधवार को बाग में मादा गुलदार को देखा। उसके साथ दो बच्चे भी थे।
नीरज और उसके परिवार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद पड़ोसी एकत्र हो गए। लोगों ने कनस्तर बजाकर गुलदार और उसके बच्चों को भगाने में सफलता हासिल की। लेकिन गुलदार देर रात द्रोणा सागर टीले की ओर से दोबारा बाग में आ गया और बकरी और कुत्ते पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तेंदुए और उसके बच्चों को पकड़ने की तैयारी कर रही है। वन विभाग अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के समय में जंगली जीव सुनसान पड़े इलाकों और खेतों में आ रहे हैं, जिन्हें समय-समय पर वन विभाग के अधिकारी पिंजरा लगाकर पकड़ रहे हैं।
(काशीपुर से अजीम खान की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.