कोरोना लॉकडाउन के बीच अल्मोड़ा के 13 वार्डों और ग्रामीण इलाकों में लोगों के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई है। इलाके में पेयजल संकट गहरा गया है।
इस इलाके में दो लाख जनता के सामने पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट खड़ा हो गया है। पिछले कई दिनों से भारी बरसात के चलते कोसी नदी में सिल्ट आने से पेयजल आपूर्ति ठप है। ऐसे में अल्मोड़ा नगर के लोग खासा परेशान हैं। अभी बरसात ही शुरू नही हुई है तो ये आलम है, जब बरसात शुरू हो जाएगी तो क्या होगा आप अंदाजा लगा सकते हैं।
वहीं, संस्थान के अधिकारी लोगों को संतोषजनक जबाव नही दे पा रहे हैं। जिसे लेकर लोगों मे आक्रोष है। कांग्रेस पार्टी इसे लेकर जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगा रही है। उनका कहना है कि करोड़ो की लागत लगाने के बाद भी लोगो को पानी नही मिल पा रहा है। इससे विभाग और सरकार पर एक बड़ा सवाल खड़ा होता है। वहीं, डिप्टी स्पीकर ने कहा कि बारिस के कारण कोसी नदी में गाद एवं मलवा आने से कोसी बैराज लगे संसथान के पम्प काम नहीं कर रहे। जल्द ही व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्दी ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.