उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान गिरने से कोहराम, कई मकान जमींदोज, वाहन भी चपेट में आए

उत्तराखंड के नंदप्रयाग के झूलाबगड़ वॉर्ड के पास बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से हड़कंप मच गया। भूस्खलन से तीन मकान जमींदोज हो गए और तीन वाहन मलबे में दब गए।

भूस्खलन के दौरान इलाके में लोग भागते नजर आए। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। ऑलवेदर रोड की कटिंग के दौरान भूस्खलन हुआ। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को करीब 5 बजे झूलाबगड़ वॉर्ड के पास कटिंग की जा रही थी तभी पहाड़ी से भूस्खलन हुआ।

भूस्खलन की वजह से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा बदरीनाथ हाईवे पर आ गया। भूस्खलन के चलते हाईवे 50 मीटर तक ध्वस्त हो गया है। हाईवे के नीचे बने पर्यावरण मित्रों के तीन मकान भी जमींदोज हो गए। एक मकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

मौके पर काम कर रही एक एलएनटी मशीन मलबे के नीचे दब गई। इस दौरान चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत ये रही कोई जनहानि नहीं हुई है। भूस्खलन के बाद बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग देवखाल मोटर मार्ग बंद हो गया। करीब 12 से ज्यादा गांवों का रास्ता भी बंद हो गया है। बंद पड़े रास्ते को खोलने का काम जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

22 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.