फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के नैनीताल में ममता शर्मसार हुई है। नवजात बच्ची को उसके मां-बाप बिना कपड़ों के सात नंबर क्षेत्र में छोड़कर चले गए थे।
बच्ची को बिना कपड़ों में नाले में देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसे डॉक्टरों ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।
नवजात बच्ची कड़ाके की ठंड की वजह से अकड़ गई थी। बच्ची को फिलहाल वेंटीलेटर पर रखा गया है। बच्ची प्रीमैच्योर है। काफी देर तक ठंड में बिना कपड़ों के रहने के चलते बच्ची को कई तरह की परेशानी हो गई है। उसे हाइपोथर्मिया की भी शिकायत है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। कई तरह की जांच होनी है। जांच के बाद ही बच्ची की सेहत के बार में पता चल पाएगा।
ये पहली बार नहीं जब उत्तराखंड में नवजात बच्ची लावारिस मिली है। इससे पहले गणतंत्र दिवस की रात रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन में एक शख्स नवजात बच्ची को एक यात्री की गोद में डालकर फरार गया था। इसके बाद यात्री ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी, इसके मासूम को आरपीएफ के हवाले कर दिया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.