उत्तराखंड के काशीपुर में होली से ठीक पहले दर्दनाक हादसा हुआ है। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है।
ये हादसा आटीआई थाना इलाके के अंबा कॉलोनी में हुआ है। बताया जा रहा है कि कॉलोनी के खाली प्लॉट में होलिका दहन और पूजन की तैयारी चल रही थी। वकील अभिषेक खाली प्लॉट में होली का झंडा लगा रहे थे। इसी दौरान झंडा हाईटेंशन लाइन से छू गया। बांस गीली होने की वजह से वकील जोरदार करंट लगा।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वकील अभिषेक को करंट लगा पास में खड़े 21 साल के लोकेश चंद्र परगई उन्हें बचाने के लिए गए। इस दौरान वो भी करंट की चपेट में आने से झुल गए। करंट लगने से वकील अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से झुलसे लोकेश को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने लोकेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने लोकेश को मुरादाबाद में एक प्राइवेट में अस्पताल भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरन लोकेश के भी मौत हो गई। वकील अभिषेक की दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, होली से ठीक पहले दो युवकों की मौत से इलाके में मातम पसर गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.