फोटो: सोशल मीडिया
उधम सिंह नगर के खटीमा में गुलदार की खबर से आहट से लोग दहशत में हैं। शाम ढहते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं।
नेपाल सीमा से सटे आबादी इलाके में गुलदार की मूवमेंट की सूचना से स्थानीय लोग काफी डरे हैं। स्थानीय लोगों ने जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम इलाके में गश्त कर रही है। साथ ही वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को शाम होने के बाद रात्रि में घरों से ना निकलने और छोटे बच्चों को घरों के आंगन में अकेले ना खेलने की सलाह दी है।
तराई क्षेत्र में विगत कुछ समय से जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में आने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सीमा से सटे आबादी क्षेत्रों में गुलदार देखा गया था। बीते रोज खटीमा के नेपाल सीमा से सटे आबादी क्षेत्रों में गुलदार के मूवमेंट की जानकारी से ग्रामीणों में दहशत हैं।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.