उत्तराखंड: हजारों की संख्या में अपने गांव लौट चुके श्रमिकों की इस जिले को क्यों आई याद?

उत्तराखंड में जारी लॉकडाउन के बीच श्रमिकों के पलायन की कमी दिखने लगी है। निजी और सरकारी निर्माण कार्यों पर असर पड़ने लगा है।

कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन को दो महीने बीत चुके हैं। ऐसे में प्रवासी श्रमिकों का अपने-अपने प्रदेशों को जाना लगातार बना हुआ है। हजारों की संख्या में श्रमिक अपने घर लौट चुके हैं। जहां एक तरफ सरकार जनता की समस्याओं को देखते हुए लॉकडाउन में ढील दे रही है, वहीं दूसरी तरफ श्रमिकों की कमी के कारण निर्माण कार्यों सहित अनेक रोजमर्रा के काम जो श्रमिकों के बिना नहीं हो सकते हैं उस पर असर पड़ने लगा है। छोटे मझले व्यसायियों में इसका काफी असर दिखने लगा है। बात करें अलमोड़ा जिले की तो यहां पर नेपाल और बिहार के श्रमिक हजारों की संख्या में रहते हैं। यहां के निर्माण के साथ छोटे मोटे कार्य इनपर निर्भर है। ऐसे में अब ये श्रमिक लगभग अपने प्रदेशों को लौट चुके है। यही वजह है कि सरकारी और गैर सरकारी निर्माण कार्य श्रमिकों की कमी के कारण लटकने लगे हैं।

अलमोड़ा में हजारों नेपाली श्रमिकों पर बाजर की रोजमर्रा की सामग्री और मकान निर्माण की सामग्री सहित अनेक कार्यों का ढुलान निर्भर करता था। उनके लौट जाने से अब भारी समस्या पैदा होने लगी है। वहीं बिहार के श्रमिकों की बात करें तो यहां के सरकारी और गैरसरकारी  निर्माण बिहार के श्रमिक करते थे। लेकिन अब हजारो की संख्या में श्रमिक अपने गांव लौट चुके हैं, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों की समस्या बढ़ गई है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.