उत्तराखंड: लॉकडाउन का साइड इफेक्ट, महिला ने की खुदकुशी, 2 साल के मासूम को भी दिया जहर

कोरोना महामारी को रोकने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन का साइड इफेक्ट तेजी से बढ़ रहा है। अल्मोड़ा के स्याल्दे तहसील में आर्थिग तंगी की वजह से एक महिला ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली।

साथ ही दो साल के मासूम को भी जहर दे दिया। महिला ने अपनी सात साल की बेटी को भी जहर देकर मारने की कोशिश की, लेकिन बच्ची ने जहर नहीं पिया। वहीं बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन की वजह से उसकी नौकरी चली गई और वो घर आ गया। लंबे वक्त से बेरोजगार होने की वजह से घर की आर्थिक हालत बिगड़ने लगी और इसी को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा भी होने लगा।

इस बार भी पैसों की तंगी को लेकर दोनों के बीच तकरार हुई। तकरार बढ़ने पर महिला बाजार आई और वहीं किसी दुकान से कीटनाशक खरीद कर पी लिया और अपने दो साल के बच्चे को भी पिला दिया। महिला ने बेटी को भी कोल्ड ड्रिंक बता कर उसे भी कीटनाशक पिलाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची ने नहीं पिया। घटना के बाद राहगीरों ने महिला और उसके बच्चे को प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र देघाट पहुचांया। यहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.