उत्तराखंड: बेखौफ बदमाशों का आतंक, घर में घुसकर बाप-बेटी को बनाया बंधक, लाखों की नगदी-जेवरात लूटे

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर के वैशाली कॉलोनी में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है।

घर में घुसकर बाप-बेटी को बंधकर बनाकर बदमाशों ने 1.20 लाख रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत घर में रखे दूसरे समान लूट लिए। घर में घुसे बदमाशों ने नशीले इंजेक्शन लगाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश बाप-बेटी के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर फरार हो गए। बाप-बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस ये बदमाश घर में घुसे थे। घर के बदमाशों ने बरामदे में सो रहे राजकुमार को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया इसके बाद रस्सी से उसके हाथ पैर बांधकर नीचे कमरे में डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने दूसरी मंजिल के कमरे का दरवाजा खटखटाया। बेटी के कुंडी खोलने पर बदमाशों ने उसे भी बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट की।

वारदात की सूचना मिलने के बाद आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.