उत्तराखंड: मदरसों, उसमें पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, आने वाले हैं अच्छे दिन!

उत्तराखंड की सरकार ने प्रदेश के मदरसों और उसमें पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित सेमिनार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए हर साल दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का रुका मानदेय दो हफ्ते के भीतर दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों का साल 2016-17 के मानदेय का 13 लाख रुपया केंद्र सरकार से मिल चुका है। वहीं, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के मानदेय के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने ये भी कहा कि इन योजनाओं में कोई कटौती नहीं की गई है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रस्ताव न आने से इन योजनाओं के लिए आवंटित की गई राशि का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।

सेमिनार को संबोधित करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि पिछले 6 सालों में प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत 106 करोड़ रुपये मिले। उन्होंने बताया कि मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके अलावा मदरसों की मान्यता नियमावली के प्रस्ताव को भी कैबिनेट से हरी झंडी मिल गई है। उन्होंने कहा कि मदरसा बोर्ड की नियमावली बनने से मदरसों की मान्यता का रास्ता साफ हो गया है।

यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य सरकार भी अल्पसंख्यकों के विकास में लगातार जुटी पुई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत बेहतर काम किया जा रहा है। मंत्री ने बतया कि इस योजना के तहत देहरादून के दो मदरसों को लिया गया है। इन मदरसों में बच्चों को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.