उत्तराखंड के हरिद्वार के रुड़की में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक बच्चे के पिता ने अपना धर्म छिपा कर दूसरी शादी की।
राज खुलने पर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी का नाम आसिफ बताया जा रहा है। दरअसल आसिफ ने डेढ़ साल पहले नेहा नाम की लड़की से धोखे से शादी कर ली। उसने लड़की को ना ही अपना धर्म बताया और ना ही ये बताया कि उसकी पहले ही एक शादी हो रखी है और एक बच्चा भी है। जब नेहा के सामने आसिफ का सच सामने आया तो उसने लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। नेहा के परिजनों ने लड़की का शव लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी। फिलहाल पुलिस लड़की के घरवालों को शव लेने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
लड़की उत्तर प्रदेश के लोटनपुर की रहने वाली थी और अपने रिश्तेदार के घर उत्तराखंड आई थी। यहां रुड़की में उसकी मुलाकात शेखूपुर गांव के निवासी आसिफ से हुई। वक्त के साथ दोनों में प्यार परवान चढ़ा, जिसके बाद दोनों ने शादी का इरादा बनाया। इस दौरान आसिफ ने नेहा को बताया कि उसका नाम राजकुमार है। नेहा के परिजन इस शादी के खिलाफ थे, तो उसने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली। इसके बाद में दोनों दिल्ली जाकर बस गए। कुछ दिन पहले ही नेहा को आसिफ की सच्चाई के बारे में पता चला। जिसके बात दोनों ने काफी विवाद हुआ। राज खुलने पर आसिफ ने नेहा को गोली मार दी।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.