उत्तराखंडे के पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनने के बाद पूरा प्रदेश दंग है।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला की कोरोना से मौत हो गई थी। मौत के बाद शव से किसी ने सोने के कुंडल और चेन चुरा लिए। मामला प्रकाश में आ के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। श्रीनगर नगर पालिका के सभासद विभोर बहुगुणा ने इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि घटना को मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। ये घिनौना काम अस्पताल के किसी कर्मी ने किया है।
सभासद विभोर बहुगुणा ने इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। वहीं, पौड़ी सीडीओ आशीष भटगई ने बताया कि ये मामला उनके संज्ञान में आया है। सीडीओ ने कहा कि पूरे मामले की जांच के आदेश मेडिकल कॉलेज के प्रशासन को दिए गए हैं। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.