अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौधरी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
उनका पार्टी में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खानपुर से पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद चौधरी के कांग्रेस में आने से पार्टी हरिद्वार में और मजबूत होगी। उन्होंने उत्तराखंड किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील राठी को इसका श्रेय दिया।
राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में मंगलवार को विनोद चौधरी अपने समर्थकों के साथ विधिवत कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान हरीश रावत ने पत्रकारों से बाचतीत में प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि भारी बारिश के प्रदेशभर में व्यापक नुकसान पहुंचा है। सरकार चपलता दिखाए और प्रभावित परिवार को हर संभव मदद दें।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि विनोद चौधरी का पार्टी में स्वागत है। उनके साथ हरिद्वार के 70 से अधिक जनों ने कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान कांग्रेस की गढ़वाल मंडल की प्रवक्ता गरिमा दसोनी, संग्राम पुंडीर मौजूद रहे।
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खुदकुशी से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में ने अहम टिप्पणी करते…
This website uses cookies.