उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज और कल पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है।
11 और 12 अगस्त को भी राज्य के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं कहीं विशेषकर कुमाऊं में तीव्र बौछार हो सकती है।
आज दून में दोपहर के समय हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 अधिक 24 डिग्री सेल्सियस रहा। दून में 14 अगस्त तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा।
दिन में एक दो बार हल्की या मध्यम तक बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.