उत्तराखंड: रिवर ट्रेनिंग के पट्टों से इस बार सरकार हो जाएगी मालामाल

प्रदेश सरकार का खजाना इस बार थराली रिवर ट्रेनिंग के पट्टों से भरने वाला है। थराली में 13 मार्च को हुए रिवर ट्रेनिंग के पट्टो से सरकार को काफी राजस्व मिला है।

थराली में तीन जगहों पर रिवर ट्रेनिंग के लिए पट्टो का आवंटन हुआ है। खनिकर्म विभाग ने नगरकोटियाणा, सुनगड़ी  और कुलसारी मल्याबगड़ के लिए टेंडर जारी किया था। अनुमान के मुताबिक तीनों जगहों पर पट्टो की कुल वैल्यू 19 लाख 72 हजार 971 रुपये आंकी गई। लेकिन इतनी ज्यादा भाव में यहां बोली लगाई गई उससे सरकार को करीब 1 करोड़ 76 लाख रुपये मिलने की उम्मीद है। इस तरह से तीनों रिवर ट्रेनिंग के पट्टों से सरकार के राजस्व में सीधा सीधा डेढ़ करोड़ से ऊपर की बढ़ोतरी होनी तय मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि नगरकोटियाणा में पट्टे की बेल वैल्यू करीब 9.5 लाख रुपये थी। लेकिन बोली लगी 47 लाख तक की। मल्याबगड़ के जिस पट्टे का आधार मूल्य लगभग साढ़े सात लाख निर्धारित किया गया था। उसकी बोली आधार मूल्य से लगभग 7 गुना ज्यादा लगी। जिस तरह से यहां बोली लगी है, उससे ये साफ जाहिर है कि इस तीनों रिवर ट्रेनिंग के पट्टों से सरकार को काफी राजस्व लाभ होने वाला है।

इन पट्टों की नीलामी की ज्यादा बोली लगने से जहां सरकार के अच्छे दिन आएंगे। वहीं स्थानीय प्रशासन को अब डर है कि कहीं कहीं माल ढोने वाले चुंगी की चोरी ना करें। । इसके साथ ही इन पट्टो में स्वीकृत क्षेत्र में पड़े मलबे जिसे आरबीएम भी कहते है कि मात्रा इतनी नहीं है कि लगाई गई बोली को बोली लगाने वाले वसूल कर सकें। ऐसे में अवैध खनन का भी प्रशासन को डर सता रहा है।

थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.