उत्तराखंड: मंत्री सतपाल महाराज ने की इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की अपली

उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बीजेपी शासित राज्यों में निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने का सुझाव दिया है।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को राजभवन में बसंतोत्सव पर आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई मुलाकात में उन्होंने 11 मार्च 2022 को रिलीज हो रही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया।

महाराज ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र लिखकर सुझाव दिया कि 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की ऐतिहासिक घटना पर आधारित निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भाजपा शासित सभी राज्यों में टैक्स फ्री किया जाए। उन्होंने कहा कि 1990 में जम्मू कश्मीर में हुआ नरसंहार और कश्मीरी पंडितों का पलायन एक ऐतिहासिक और हृदय विदारक घटना होने के साथ-साथ भारतीय राजनीति का अहम और संवेदनशील मुद्दा भी है। इसे पर्दे पर उतारना निश्चित रूप से एक सराहनीय प्रयास है। जम्मू कश्मीर के पलायन पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखकर कश्मीरी पंडितों की उस समय की स्थिति एवं परिस्थितियों को भली-भांति समझा जा सकता है।

महाराज ने कहा कि निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को अधिक से अधिक लोग देख सकें, इसलिए उनका सुझाव है कि उत्तराखंड के साथ-साथ भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.