उत्तराखंड: नाले में मलबे के साथ बहे विधायक धामी, आपदा पीड़ितों से मिलकर लौट रहे थे, मचा हड़कंप!

उत्तराखंड के धारचूला के विधायक हरीश धामी की जान बाल-बाल बच गई है। धामी पिथौरागढ़ के मोरी गांव में आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनकर लौट रही थे उसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया।

गांववालों से मिलकर कर लौट रहे विधायक हरीश धामी चिमड़ियागाड़ नाले में अचानक मलबे के साथ बहने लगे। मलबे का बहाव इतना तेज था कि वह 10 मीटर तक बहकर आगे निकल गए। इस दौरान उनके साथ मौजूद कार्यकर्ता उनके पीछे भागे और उन्हें नाले से निकाला। बताया जा रहा है कि विधायक धामी के मुंह, नाक और कानों में मलबा चला गया। नाले में बहने के दौरान बोल्डरों की चपेट में आने से उन्हें चोटें भी आई हैं। विधायक धामी को नाले से निकालने के बाद कार्यकर्ताओं डॉक्टर को बुलाया और उन्हें प्राथमिक चिकत्सा दी गई।

विधायक हरीश धामी टांगा गांव में आई आपदा के बाद से लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। प्रभावित इलाकों में जाकर वो लोगों से मिलकर उनका हाल जान रहे हैं। 19 जुलाई की रात को बंगापानी तहसील के मेतली, बगीचागांव, लुम्ती, जारा जिबली और मोरी गांवों में बारिश से कहर बरपाया था। इसके बाद 29 जुलाई को भी मोरी गांव में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए थे। 

इस इलाके में सेना और एसडीआरएफ की टीमें बुलाई गई थीं, जिन्होंने राहत और बचाव का काम किया था। बताया जा रहा है कि नदियों में पुल और संपर्क मार्गों के बह जाने से गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक अब तक नहीं ले जाया जा सका है।  बताया जा रहा हैक  मेतली, बगीचाबगड़, मोरी और जारा जिबली गांवों के घरों में मलबा घुसा है। ऐसे में गांव के लोग अपने बच्चों के साथ खेतों में रात गुजारने को मजबूर हैं।

कमोबेश यही हाल मुनस्यारी तहसील के जोशा और धापा गांवों का भी है। यहां के 60 से ज्यादा परिवार जंगल और खेतों में बने टेट में रहने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि गांव से बाहर निकलने का रास्ता नहीं है। अब तक यहां राहत नहीं पहुंची है। ज्यादा बारिश होने पर ग्रामीण खेतों में चले जाते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.