लॉकडाउन के दौरान के दौरान लोगों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार और प्रशासन अपने-अपने स्तर पर हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।
अल्मोड़ा के डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने शहर के लोगों की कैश की किल्लत दूर करने के लिए अच्छा कदम उठाया है। उन्होंने रानीखेत के कुरेशियन मोहल्ले, सुदामापुरी और लोअर खड़ी बाजार में एटीएम वैन की सुविधा दी है। डीएम ने बताया कि चूंकि लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिए रुपयों की किल्लत ना हो इसके लिए प्रशासन की तरफ ये कदम उठाया गया है। प्रशासन इस बात का खास ख्याल रख रहा है कि वक्त-वक्त पर एटीएम को सैनेटाइज किया जाकि। ताकि इससे किसी को भी कोरोना संक्रमण का खतरना हो।
डीएम नितिन भदैरिया के मुताबिक सील किये गए इलाकों में आंगनबाड़ी के अंतर्गत टेक होम राशन से लाभांवित महिलाओं को उनके घर जाकर राशन दिया जा रहा है ताकि उन्हें खानी-पीने की दिक्कतें नहीं हो। साथ ही इन इलाकों के लोगों के लिए जरूरी दवाओं का भी इंतेजाम किया जा रहा है। वहीं डिप्टी जिला मजिस्ट्रेट द्वारा लोगों का मेडिकल चेकअप भी कराया जा रहा है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.