उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर 8 गांव किए गए सील, कोरोना मरीज मिलने से हड़ंकप, बाहर से आने वालों पर लगी पाबंदी

उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। अब तक प्रदेश में कोरोना के 37 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

पिछले कुछ दिनों में राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं, जिससे लोगों में दहशत है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन और सख्त हो गया है। इस बीच उधमसिंह नगर जिले के जसपुर में यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर से सटे उत्तराखंड के करीब 8 गांवों को सील कर दिया गया है। उत्तराखंड बॉर्डर से सटे यूपी के गांव में कोरोना का एक मरीज मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यही वजह है कि प्रशासन और भी सतर्क हो गया है। प्रशासन ने यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। बॉर्डर से सटे इन आठ गांवों को सील करने के बाद सरकार ने प्रशासन को आदेश दिए हैं कि वो सख्ती बरते ताकि बाहर से कोई भी व्यक्ति गांव में ना प्रवेश कर पाए।

उत्तर प्रदेश के गांव में जैसे ही कोरोना संक्रमित मरीज के बारे में पता चला तुरंत उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचे और इन सभी गांवों सील किया गया। किसानों को समयानुसार अपने-अपने खेतों में खेती करने की अनुमति प्रशासन के द्वारा दी गई है। प्रशासन ने अपील की है कि किसानों और स्थानीय लोग लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। सील किए गए गांवों के लोगों को अगर किसी भी प्रकार की आवश्यक सामग्री की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए भी जसपुर प्रशासन और विधायकों द्वारा पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं।

जसपुर प्रशासन द्वारा अब हर गांव में रोजाना दो गाड़ी आवश्यक सामग्री भिजवाई जाएगी, जिससे गांव के लोगों को सामान लेने के लिए शहर की ओर ना जाना पड़े। गांवों को सील करने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी भी लगा दी गई है।

(काशीपुर से अजीम खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.