मोनार्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों से 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी राजीव कुमार सक्सेना की जमानत अर्जी खारिज हो गई है।
अलमोड़ा की जिला अदालत ने उनकी बेल खारिज की है। वकील पूरन कैड़ा के मुताबिक राजीव सक्सेना पर आरोप है कि छात्रों के 14,23080 रुपये की गबन कर लिये हैं। शिकायत के मुताबिक रानीखेत के अनुसूची जाती और जनजातीय के 18 युवाओं को होटल मैनेजमेंट के कोर्स करने के नाम पर चौदह लाख बीस हज़ार रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले में 120B, 409, 420, 467, 468, और 471 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
क्या है पूरा मामला?
रानीखेत इलाके के विद्यालयों से 18 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के फर्जी फॉर्म भरवाए गए थे। इसी फॉर्म के आधार पर ही रुपये गबन कर लये गये। इसके बाद ना ही बच्चों को छात्रवृत्ति मिली और ना ही कोई कोर्स कराया गया। केस में इस साल 10 जनवरी को रानीखेत में उपनिबंधक मोनार्ड यूनिवर्सिटी हापुड़ और अज्ञात बिचौलियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.