उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।
मानसून के दस्तक से पहले ही प्रशासन द्वारा जिले के संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनें मुस्तैद कर दी गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन की टीम अलर्ट मोड पर काम कर रही है। एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि मानसून के दौरान सड़कें बाधित होने की दृष्टि से जिले के आंतरिक और राष्ट्रीय राजमार्गों में संवेदनशील जगहों में 63 जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। मार्ग बाधित होने पर तुरंत यातायात सुचारू करने का काम किया जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ की 32 सदस्यीय टीम सम्पूर्ण उपकरणों समेत जिले में तैनात की गई हैं। वहीं, जुलाई तक राशन सभी गोदामों तक पहुचाया जा चुका है। अगस्त की राशन सामग्री सभी गोदामों तक पहुंचाई जा रही हैं।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.