उत्तराखंड: बेटी को टुकड़े-टुकड़े कर मौत के घाट उतारने वाली मां को मिली सजा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

देहरादून में बेटी की हत्या में दोषी पाई गई मां को उसके किए की सजा मिल गई है। कोर्ट ने मां को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

कोतवाली क्षेत्र में 8 फरवरी 2018 को सौतेली मां मीनू कौर ने अपनी बेटी प्राप्ति को दो हिस्सों में काटकर मौत के घाट उतार दिया था। एडीजे चतुर्थ गुरुबख्श सिंह की कोर्ट ने मां को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

8 फरवरी 2018 को महिला मीनू कौर ने पुलिस चौकी आईएसबीटी में सौतेली बेटी प्राप्ति की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जब युवती के मोबाइल लोकेशन खंगाली तो लोकेशन घर के अंदर ही मिली। पूछताछ के बाद पुलिस ने 9 फरवरी को आरोपी मीनू कौर को गिरफ्तार कर लिया था।

देहरादून के पलटन बाजार में हत्याकांड से सनसनी फैल गई थी। सौतेली मां ने सो रही बेटी प्राप्ति के सिर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। उसका दिल इससे भी नहीं भरा तो उसने खुखरी से बेटी के शव के दो टुकड़े कर दिए, ताकि शव को ठिकाने लगाया जा सके। पुलिस की पूछत में ये बात सामने आई थी कि शव के टुकड़े करने में उसे 4 घंटे का समय लगा था। शव को टुकड़े करने के बाद वो बेटी के शव को घर से बाहर नहीं ले जा पाई। बाद में पुलिस की जांच में ये सारा खुलास हुआ।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.