मसूरी: ये लापरवाही कहीं बहुत भारी ना पड़ जाए!

कोरोना के केस कम होने के बाद जिस तरह से लोगों ने लापरवाही बरती उसका नतीजा ये हुआ है कि देश में एक बार फिर कोविड के केस बढ़ने लगे हैं।

गुरुवार को देशभर में 45 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। बावजूद इसके लोग मानने को तैयार नहीं है। किसी को भी कोरोना के नियमों की परवाह नहीं है। मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश में इन दिनों पर्यटकों की बड़ी तादाद आ रही जो एक तरह से कोरोना को दावत दे रही है। इन दिनों केम्पटी फॉल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग जमकर नहा रहे हैं। यहां कोई भी कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करता दिखाई नहीं दे रहा है।

इस वीडियों में झरने के नीचे सैकड़ों लोग एक साथ नहाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में किसी ने मास्क भी नहीं लगाया है। वीडियो को देखकर कई लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाल रहे हैं। लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग तो ये तक कह रहे कि जो लोग आज नहा रहे हैं, कल वही लोग अस्पतालों के लिए इधर-उधर भटकेंगे। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बड़ी तादाद में अस्पतालों में बेड कम पड़ गए थे। लोगों को ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है।

एसडीएम मनीष कुमार ने पुलिस-प्रशासन को कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान किए जाएं। उन्होंने होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों को होटल आने वाले सैलानियों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रेरित करने को कहा। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.