नैनीताल के रामनगर के एक गांव में 16 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया।
नैनीताल के रामनगर के पीरूमदारा के ग्राम सीतापुर टांडा गांव में 16 फीट लंबा अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। दरअसल खेत में मजदूर धान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान उसे बहुत ही लंबा अजगर दिखा। जिसके बाद मजदूरों ने शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और अजगर मिलने की सूचना दी स्नेक सोसायटी को दी गई। मौके पर पहुंची सोसायटी के सदस्यों ने अजगर को पड़कर उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
इतना विशाल आकार का अजगर कहां से आया ये अभी तक किसी को पता नहीं चल पाया है। वहीं अजगर मिलने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोग खेतों में काम करने जाने से डर रहे हैं। लोगों को ये डर है कि कहीं ऐसे ही और अजगर तो नहीं हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.