फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के नैनीताल के धारी ब्लॉक के भालूगाड़ पर्यटक स्थल पर पिकनिक मनाने आए पांच युवकों में से एक युवक की वॉटरफॉल में डूबने से मौत हो गई है।
जैसे युवक के डूबने की सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली वो एसडीआरफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वॉटरफॉल से युवक के शव को बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के देवलचौड़ इलाके से पांच युवक पिकनिक मनाने धारी ब्लॉक के भालूगाड़ वॉटर फॉल पहुंचे थे। पांचों दोस्त नहाने के लिए वॉटरफॉल में उतरे। इस दौरान 25 साल का युवक विजय सिंह पानी के भंवर में फंस गया। साथी युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाए।
युवकों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मुक्तेश्वर पुलिस, प्रशासन और राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस युवक के चार साथियों को अपने साथ कोतवाली ले आई। मुक्तेश्वर पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.