नैनीताल: जहर खाकर अस्पताल पहुंचा प्रेमी जोड़ा, मचा हड़कंप

नैनीताल के हल्द्वानी में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां जहर खाने के बाद एक प्रेमी जोड़ा खुद ही ऑटो करके अस्पताल पहुंच गया।

लड़के की हालत गंभीर होने पर उसे एसटीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की से जहर खाने को लेकर उसका बयान लिया। लड़की ने बताया कि उसने खुद जहर खाया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद उनका बयान लिया जाएगा। पुलिस ने दोनों के घरवालों को भी इसकी जानकारी दे दी है।

बताया जा रहा है कि दोनों हल्द्वानी के ही एक कॉलेज में पढ़ते हैं और कॉलेज के पास ही कमरा लेकर रहते थे। लड़की सिडकुल में नौकरी भी करती है। दोनों मुक्तेश्वर के रहने वाले हैं। जहर खाने की असल वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शक जताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होगी, जिसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.