पर्यटन नगरी नैनीताल में जल्द ही अब पार्किंग की दिक्कत दूर होने वाली है।
जिला प्रशासन ने झील में गिरने वाले सड़क के किनारों को पाटकर पार्किंग की कार्ययोजना बनाई है। दरअसल जिले के कारोबारियों को कोविड खत्म होने पर शहर में पर्यटन के बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में उन्हें चिंता थी कि कहीं पार्किंग की समस्या इस उम्मीद में रोड़ा ना बन जाए। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण ने शहर में छोटे छोटे पार्किंग स्थल बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
उन्होंने बताया कि मल्लीताल मस्जिद तिराहे के समीप के नाले को पाटकर पार्किंग बनाई जाएगी। इस जगह पर पार्किंग बनने के बाद करीब यहां पर 900 गाड़ियां पार्किंग की जा सकती हैं। इसके साथ ही दूसरी जगहों पर भी पार्किंग की परेशानी दूर करने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि अंडा मार्किट के समीप नाले को पाटकर भी पार्किंग की संभावना तलाशी जा रही है। इसके अलावा मल्लीताल में लकड़ी टाल को हटाकर भी पार्किंग बनाने का सुझाव है। लकड़ी टाल तल्लीताल में भी हैं और वहां से भी पूरे शहर को लकड़ी की आपूर्ति की जा सकती है। आपको बता दें कि कि शहर में करीब 3500 गाड़ियां पार्क करने की क्षमता है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.