नैनीताल: हाथियों के आतंक से दहशत, वन विभाग ने लोगों को बचाने के लिए निजात किया ये तरीका

नैनीताल के हल्द्वानी तहसील में इन दिनों हाथियों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। तराई पूर्वी वन प्रभाग में इन दिनों हाथी लोगों ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं।

गुरुवार रात हाथियों के झुंड ने गौला नदी के हल्दूचौड़ खनन निकासी और मजदूरों की झोपड़ियों पर हमला बोल दिया। 2 दिन पहले जहां हाथियों के झुंड में गौला नदी में काम करने वाले मजदूरों पर हमला बोल दिया था, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। जबकि, 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

हाथियों के ग्रामीणों पर लगतार बढ़ रहे हमलों पर डीएफओ संदीप कुमार का कहना है चूंकि जंगलों में बड़ी तादाद में ग्रामीणों लोगों का हस्तक्षेप बढ़ रहा है, जिसके चलते हाथी अब आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं। जंगलों में अब हाथियों के लिए ठीक से चारा और पानी नहीं मिल पा रहा है इस वजह से भी हाथी और मानव आबादी वाले इलाकों का रुख कर रहे हैं।

डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। निचले कर्मचारियों को बराबर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में इंसानी संघर्ष ना हो इसके लिए जंगल और गांव के बीच खाई खोदने के साथ-साथ सोलर फेंसिंग लगाने और हाथी दीवार बनाने का काम किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.