हल्द्वानी में घरेलू सिलेंडर बुकिंग की अब नई व्यवस्था लागू हो गई है।
अगर आपने KYC अपडेट नहीं कराया है तो आपको घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। सिलिंडर बुकिंग के लिए अब आपको इस नंबर पर 7718955555 बुकिंग करानी होगी। कस्टमर को अपना KYC अपडेट कराने के लिए एजेंसी की तरफ से मोबाइल पर मैसेज भी जा रहे। साथ ही डिलीवरी ब्वॉय भी सिलेंडर पहुंचाने के वक्त KYC अपडेट के लिए कह रहे थे।
आपको बता दें कि कुमाऊं मंडल विकास निगम के तहत आने वाली हल्द्वानी गैस एजेंसी और काठगोदाम गैस एजेंसी को मिलाकर कुल 55 हजार उपभोक्ता हैं। जिसमें से करीब 40 हजार उपभोक्ता ही नियमित तौर पर गैस ले रहे हैं। एक हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है। मंगलवार से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी और अब नए नंबर पर ही बुकिंग करानी होगी। वहीं उपभोक्ता गैस बुक करा सकेंगे जिनका मोबाइल नंबर पहले ही रजिस्टर है।
हलद्वानी में जल्दह ही OTP सिस्टम भी शुरू हो जाएगा। ओटीपी नंबर से गैस बुकिंग सिस्टम अभी स्मार्ट सिटी में शुरू किया गया है। हालांकि दूसरे जिलों में लागू करने की तैयारी भी चल रही है। इसके तहत बुकिंग के वक्त आपको एक खास नंबर मिलेगा। जिसे दर्ज करने के बाद ही आपको डिलीवरी ब्वॉय आपको सिलेंडर देगा।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.