नैनीताल के हलद्वानी के ज्यादा मार्केट में आज भी महिला टॉयलेट नहीं है, जिसकी वजह से महिलाओं के कई बार काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
मोदी सरकार के प्रोत्साहन के बाद भले ही आज देश के लगभग हर घर में शौचालय बन गया हो। पब्लिक प्लेस पर भी महिलाओं और पुरुषों के लिए शौचालय की व्यवस्था कर दी गई है। लेकिन नैनीताल के हलद्वानी के ज्यादा मार्केट में आज भी महिला टॉयलेट नहीं है, जिसकी वजह से महिलाओं के कई बार काफी परेशानी उठानी पड़ती है। महिलाओं को शौचालय के लिए बेस अस्पताल जाना पड़ता है। भीड़भाड़ वाले पटेल चौक, सदर बाजार, मीरा रोड, कारखाना बाजार, साहूकारा लाइन का बुरा हाल है। ज्यादातर बाजारों में शौचालय हैं ही नहीं। जहां हैं भी तो बदहाल स्थिति में हैं।
नगर के बीचोंबीच भीड़भाड़ वाले बाजारों में शौचालयों नहीं होने से परेशान तो सब हैं मगर कोई आवाज नहीं उठाता। कुछ बाजारों में शौचालय के नाम पर पेशाबघर बनाए गए हैं लेकिन इनमें भी महिलाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बाजारों में कई दुकानों पर महिलाएं काम कर रही हैं। खरीदारी करने आईं महिलाओं को चार घंटे बाजार में रहना पड़े तो परेशानी होती है। नगर निगम का दावा है कि क्षेत्र में 19 सुलभ शौचालय हैं। बाजार क्षेत्र में नौ सुलभ शौचालय हैं। जबकि मीरा मार्ग में स्थित शौचालय के आसपास अतिक्रमण कर लिया गया है जिस वजह से शौचालय ढक गया है। यहां एक और शौचालय है लेकिन महिलाओं के लिए वहां सुविधा नहीं है। सदर बाजार में एक स्कूल के नीचे शौचालय बनाया गया है। वहां गंदगी रहती है। कारखाना बाजार का भी यही हाल है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.